राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा Junior Assistant, Commercial Assistant-II एवं Junior Accountant भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
जारी नोटिस के अनुसार जूनियर असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2026 एवं जनवरी 2027 में आयोजित होगी। वहीं जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा जनवरी 2027 में प्रस्तावित है।
RVUNL Exam Date 2026 – मुख्य जानकारी
विवरण जानकारी भर्ती विभाग RVUNL Rajasthan पद का नाम Junior Assistant, Commercial Assistant-II, Junior Accountant कुल पद 2005 (सभी संबंधित पदों सहित) परीक्षा कार्यक्रम जारी नोटिस जारी होने की तिथि 29 अक्टूबर 2026 परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन CBT एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं
RVUNL Junior Assistant Exam Date 2026
जूनियर असिस्टेंट एवं कमर्शियल असिस्टेंट-II की प्रारंभिक परीक्षा निम्नलिखित तारीखों को आयोजित की जाएगी:
- 4 दिसंबर 2026
- 5 दिसंबर 2026
- 8 दिसंबर 2026
- 19 दिसंबर 2026
- 20 दिसंबर 2026
- 22 दिसंबर 2026
- 1 जनवरी 2027
RVUNL Junior Accountant Exam Date 2027
जूनियर अकाउंटेंट के पदों के लिए परीक्षा 13 जनवरी एवं 15 जनवरी 2027 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
RVUNL Admit Card 2026
RVUNL द्वारा अभी तक Junior Assistant एवं Junior Accountant परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। जारी परीक्षा कार्यक्रम संभावित (Tentative) है। इसमें बदलाव होने पर संबंधित विद्युत निगमों की वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी।
Official Website: https://energy.rajasthan.gov.in/
नोट: अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में अवश्य चेक करें।
